मोतिहारी, सितम्बर 2 -- Motihari News: सुगौली, निज संवाददाता । नगर के हॉस्पिटल रोड में एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह एक महिला की मौत हो गई। मृतका उतरी मनसिंघा पंचायत के हाता गांव निवासी ओमप्रकाश सहनी की पत्नी चंदा देवी बताई जाती है। घटना के बाद से नर्सिंग होम के सभी कर्मी फरार बताए जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले बच्चा प्रसव को लेकर भर्ती किया गया था। डाक्टर ने ऑपरेशन कर बच्चा को निकाला। ऑपरेशन के बाद अस्पताल में ही भर्ती थी। इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गई। परिजन भी अस्पताल में मौजूद थे। इसको लेकर मृतका के पति ओमप्रकाश सहनी ने एसीएमओ को आवेदन दे जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इस बाबत एसीएमओ डॉ ए असद ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले में जांच टीम का गठन कर दिया गया है। वही इस बाबत थानाध्यक्ष ...