मोतिहारी, सितम्बर 3 -- Motihari News: मोतिहारी। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मोतिहारी ने अपना नौ वां स्थापना दिवस मनाया है। इस अवसर पर चंपारण प्रमंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने केक काटकर एक-दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। खाता खोलने में पूरे देश में प्रथम स्थान : इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, मोतिहारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 1 लाख 70 हजार खाता खोला गया I अब इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में कुल 13 लाख से अधिक खाते हो चुके है I इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक मोतिहारी की शाखा खाता खोलने के मामले में लगातार 9 साल से पूरे भारत में प्रथम स्थान पर बना हुआ है I285 करोड़ रुपये जमा राशि में भी देश में अव्वल : वित्तीय वर्ष 2025-26 में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, मोतिहारी ने जमा राशि के क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन किया। इस वित्ती...