मोतिहारी, सितम्बर 24 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड व रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ​कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष-सह-अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) शैलेंद्र कुमार भारती व इंडियन ऑयल डीजीएम राकेश वर्मा ने किया। इंडियन ऑयल अमित कुमार, दीपक कुमार , एलपीजी सुरक्षा प्रबंधक अदनान अख्तर आदि उपस्थित थे।

रक्तदान की प्रक्रिया प्रारंभ टर्मिनल के प्रबंधक राजीव कुमार ने सर्वप्रथम रक्तदान कर इस कार्य का शुभारंभ किया। ​समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार भारती ने कहा कि नियमित रक्तदान से न केवल दूसरों का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि यह स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभदायक है। उन्हों...