Motihari News: आवागमन बाधित रखने की समय सीमा बीतने के बाद भी काम नहीं हुआ शुरू
मोतिहारी, जुलाई 1 -- Motihari News: सिकरहना। ढाका - बैरगनिया रोड में ढाका से चैनपुर ढाका तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर उक्त सड़क पर आवागमन बाधित रखने की समय सीमा समाप्त हो गयी है। लेकिन काम अभी तक शुरू भी नहीं हो पाया है। सड़क चौड़ीकरण को लेकर पथ प्रमंडल ढाका के कार्यपालक अभियंता के आग्रह पर एसडीओ द्वारा 30 जून तक रास्ता अवरुद्ध रहने का पत्र जारी किया गया। अब यह समय सीमा समाप्त हो गयी है लेकिन कार्य ठप पड़ा हुआ है। जबसे पत्र निकला तबसे कार्य ही शुरू नहीं हो पाया है। पत्र में उक्त रास्ते से बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाते हुए वैकल्पिक मार्ग के रूप में ढाका घोड़ासहन रोड से भारतमाला एन एच होते हुए बैरगनिया की ओर जाना था। इधर, सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर किये गए जीएसबी की वजह से नाली का पानी सड़क पर गिर रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.