Motihari News: आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त को दो साल की सजा
मोतिहारी, अगस्त 31 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। आर्म्स एक्ट मामले के एक अभियुक्त रूपेश कुमार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सिकरहना, नवीन कुमार के कोर्ट ने सोमवार को दो साल की सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। कुंडवा चैनुपर थाना कांड के आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त हसनपुर गांव निवासी रूपेश कुमार को कारावास की सजा के अलावे दो हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर छह माह का साधारण कारावास की और सजा भुगतनी पड़ेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक अभियोजक संतोष कुमार मंडल के मार्गदर्शन में अभियोजन पदाधिकारी यस कुमार सोनी ने साक्ष्य प्रस्तुत किये। अभियुक्त अन्य मामले में जेल में बंद है। पिछले साल 9 अप्रैल की रात्रि तत्कालीन थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने महौलिया बोडर्र स्थित एसएसबी के चेक पोस्ट के समीप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.