मोतिहारी, अक्टूबर 17 -- Motihari News: मोतिहारी। शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में स्थानीय नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में शस्त्र पूजन व पथ संचलन के साथ विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। वही बरियारपुर स्थित एक आवासीय होटल में सभी पन्थ के सन्त-महात्माओं के बीच आध्यात्मिक एवं धार्मिक नेतृत्व संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य बौद्धिक कर्त्ता माननीय सह सरकार्यवाह श्रीमान् डा कृष्ण गोपाल जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि विजय केवल शस्त्रों से नहीं,बल्कि समाज के संगठित होने और नैतिक रूप से सुदृढ़ होने पर मिलती है। मुख्य अतिथि सह प्राचार्या अर्चना कुमारी ने अपने उद्बोधन में वर्तमान सामाजिक परिवेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Lateha...