मोतिहारी, अक्टूबर 8 -- Motihari News: घोड़ासहन। थाना क्षेत्र के निमूईया ग्राम में दो गुटों की आपसी मारपीट के मामले में दोनों पक्ष चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये लोगों में एक पक्ष के अशोक कुमार उर्फ अनूठा कुमार राय व सूरज कुमार तथा दूसरे पक्ष के गौरी शंकर भगत व विनोद भगत शामिल हैं। दो अलग अलग मामलों में तीन वर्षों से फरार पुरनहिया ग्राम निवासी उमेश महतो व घोड़ासहन हसन नगर निवासी राजू देवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...