Motihari News: आदापुर में पोषण वाटिका योजना का हाल: कहीं हरियाली, कहीं सिर्फ खानापूर्ति
मोतिहारी, अक्टूबर 18 -- Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। सरकारी विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ ताजी और पौष्टिक हरी सब्जियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई पोषण वाटिका योजना आदापुर प्रखंड में सवालों के घेरे में है। कहीं पोषण वाटिका की हरियाली योजना की सफलता की कहानी बयां कर रही है, तो कहीं इसके नाम पर केवल औपचारिकता पूरी की गई है। कई विद्यालयों में जमीन के अभाव में पोषण वाटिका का निर्माण नहीं हो सका है। ऐसे में योजना का अपेक्षित लाभ बच्चों तक पहुंचने पर सवाल उठ रहे हैं। पोषण वाटिका बनाने का उद्देश्य विद्यालय परिसर में मौसमी सब्जियां उगाकर उनका उपयोग मध्याह्न भोजन में करना था, ताकि बच्चों को ताजी हरी सब्जियां मिल सकें। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पोषण,पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल के प्रति जागरूक करना भी यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.