मोतिहारी, सितम्बर 26 -- Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पकही गांव में चार धुर जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार को हुई हिंसक वारदात में गंभीर रूप से घायल अली असगर की तीन दिन बाद शुक्रवार शाम पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। शुक्रवार को अली असगर की मौत की खबर मिलते ही घटना ने गंभीर रूप ले लिया और परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, चार धुर जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया और मारपीट में अली असगर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया ग...