मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: मोतिहारी। जिले में इन दिनों वायरल बुखार ने दस्तक दी है। इस बार वायरल बुखार के साथ खांसी, गले में संक्रमण व छाती में जकड़न के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं। मरीजों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि बुखार 7 से 10 दिन तक बना रह रहा है और दवा से भी जल्दी नहीं उतर रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में रोज दर्जनों मरीज पहुंच रहे हैं। सिर्फ सदर अस्पताल में प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक वायरल बुखार के मरीज आ रहे हैं। दो स्कूली बच्चे पीकू वार्ड में भर्ती हुए थे। जो ठीक होकर चले गए। डॉक्टरों का कहना है कि इस बार वायरल बुखार के साथ मरीजों की प्लेटलेट्स भी कम हो रही है। अगर समय पर ध्यान न दिया गया तो स्थिति बिगड़ सकती है।

बुखार के हैं लक्षण: 102 से 104 डिग्री तक तेज बुखार,गले ...