Motihari News: अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर भड़कीं एसडीओ
मोतिहारी, सितम्बर 18 -- Motihari News: मधुबन। पकड़ीदयाल एसडीओ मंगला कुमारी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसव कक्ष, दवा स्टोर, ओपीडी और मरीज कक्ष का जायजा लिया।अस्पताल परिसर में गंदगी और जलजमाव देखकर एसडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को परिसर की साफ-सफाई और जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान कराने का निर्देश दिया।प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान एएनएम ने मरीजों के लिए बेड सीट समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत की। एसडीओ ने व्यवस्था में तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया। कहा कि अस्पताल में मरीजों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.