मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: मोतिहारी। नगर संवाददाता जिले के कई सरकारी अस्पतालों में अब तक अग्नि सुरक्षा जांच नहीं कराई गई है। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक आरोग्य मंदिरों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों में भी आग से बचाव का अंकेक्षण नहीं हुआ है। बचाव का कोई इंतजाम नहीं है। बिना अग्नि सुरक्षा के ही अस्पताल चल रहे हैं। जबकि अस्पतालों में रोज सैकड़ों मरीज भर्ती रह रहे हैं। ऐसे में आग लगने की कोई घटना हुई तो बड़ा हादसा तय है। बिस्तर पर पड़े मरीज बाहर भी नहीं निकल पाएंगे और यह जानलेवा साबित होगा।

अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा जांच की स्थिति सरकार इसको लेकर गंभीर है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने सभी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आरोग्य...