मोतिहारी, सितम्बर 10 -- Motihari News: मोतिहारी। हिन्दुस्तान संवाददाता अवशेष खाद्यान्न विभाग को हस्तगत नहीं कराने के आरोप में सदर प्रखंड मोतिहारी के उत्तरी ढेकहां पंचायत के दो जनवितरण प्रणाली दुकानदारों पर गाज गिरी है। एमओ कृष्णकांत ने उमेश प्रसाद पैक्स डीलर व जनवितरण प्रणाली दुकानदार राजेन्द्र प्रसाद पर मुफस्सिल थाने में एमओ कृष्णकांत ने एफआईआर दर्ज करायी है। अनियमितता के आरोप में दोनों डीलरों की दुकान का लाइसेंस विगत जून माह में रद्द कर दिया गया था। लेकिन उक्त डीलरों के द्वारा अवशेष खाद्यान्न को वापस नहीं किया गया था। तबतक इसबीच ग्रामीणों के द्वारा मुख्यमंत्री जनता दरबार में उक्त दोनों डीलरों के विरूद्ध आवेदन दिया गया। इस मामले को लेकर जिला आपूर्ति विभाग के निर्देश पर कार्रवाई की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...