मोतिहारी, नवम्बर 18 -- Motihari News: रक्सौल, नगर संवाददाता। महापर्व छठ के अवकाश की समाप्ति के बाद रक्सौल के एक मात्र अंगीभूत महाविद्यालय केसीटीसी काॅलेज है जो मंगलवार से खुल गए। लंबे अवकाश के बाद कॉलेज परिसरों में एक बार फिर पठन-पाठन की रौनक लौट आई। अवकाश के दौरान छात्र-छात्राएं अपने-अपने घरों पर पर्व की खुशियों में व्यस्त थे। अब अवकाश समाप्त होने के बाद सभी छात्र-छात्राएं पुनः शैक्षणिक कार्यों से जुड़ गए। महाविद्यालय के छात्र दीपक कुमार, संतोष कुमार, हैप्पी कुमारी आदि ने बताया कि आज से नियमित कक्षाएं वअन्य शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो गई। भले ही छात्रों की उपस्थिति कॉलेज में कम रही , लेकिन जो छात्र पठन पाठन के लिए कॉलेज पंहुचे थे,उनमें काफी उत्साह दिखा। यह भी पढ़ें- Motihari News: महाविद्यालय खुलने के पहले दिन छात्र-छात्राओं में विशेष उत...