मोतिहारी, अक्टूबर 27 -- Motihari News: रक्सौल, एक संवाददाता। रक्सौल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच से संचालकों में हड़कंप मचा है। सोमवार से शुरू हुई स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जांच टीम की सक्रियता के बीच कई केंद्रों पर ताला लटका मिला। वहीं, कई संचालक भी केंद्रों से गायब दिखे। ऐसे में केंद्रों के संचालन और निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विभागीय निर्देश पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित कुमार जायसवाल और डॉ. शमीम अख्तर की दो सदस्यीय टीम जांच में जुटी है। टीम को निर्धारित सूची के अनुसार केंद्रों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...