मोतिहारी, सितम्बर 28 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। मुफस्सिल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 318 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया है। वहीं तस्कर हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी चुन्नी लाल को गिरफ्तार किया है। जबकि एक ई-रिक्शा को पुलिस ने जब्त किया है। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि भरौलिया मुसहरी टोला के समीप सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान ई-रिक्शा के सीट के नीचे बोरा में छुपाकर ले जाया जा रहा 168 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त किया गया। ई-रिक्शा को जब्त कर तस्कर चुन्नी लाल को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद सोमवार को उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं सूचना के आधार पर टिकुलिया गांव में छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर साईकिल से देसी चुलाई शराब ले जा रहा तस्कर भाग निक...