मोतिहारी, जुलाई 11 -- Motihari News: मोतिहारी। अनुज कुमार सिंह को लखौरा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वह 2019 बैच के दारोगा हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि रिक्ति, बेहतर कार्यकुशलता व कार्यदक्षता के आधार पर अनुज कुमार सिंह को लखौरा थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके पूर्व वह जिला आसूचना इकाई में पदस्थापित थे। शुक्रवार को बेतिया रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने लखौरा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पासवान को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से उक्त पद रिक्त हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...