मोतिहारी, अगस्त 31 -- Motihari News: बंजरिया एस । थाना क्षेत्र के चैलाहां-फुलवार मुख्य मार्ग पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित टाटा सफारी गाड़ी पलट गई । हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ । सवार चारों लोग बाल-बाल बच गए । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाटा सफारी तेज गति में थी और अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई । शोर सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हुए पलटी हुई गाड़ी से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: रजरप्पा से लौट रही कार ट्रक से टकरायी, बाल-बाल बचे लोग सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम भी मौके पर प...