Motihari News: अतिक्रमण पर होगी सख्ती, एसडीओ ने लिया जायजा
मोतिहारी, जुलाई 23 -- Motihari News: रक्सौल। रक्सौल के नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) नागमणि वर्मा ने गुरुवार को शहर की यातायात एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अधिकारियों और पुलिस बल के साथ भ्रमण किया। उन्होंने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ जल्द अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी भी दी। फ्लैग मार्च में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद, प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार, रक्सौल थानाध्यक्ष रमेश महतो तथा बिहार पुलिस के जवान शामिल थे। टीम ने मेन रोड से लक्ष्मीपुर होते हुए कौड़ीहार चौक तक पैदल मार्च किया। रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन गुजरने के कारण फाटक बंद रहने से टीम मैत्री पुल की ओर जाने के बजाय बाटा चौक से वापस लौट गई। मार्च के दौरान मेन रोड पर फुटपाथी, स्थायी एवं अस्थाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.