मोतिहारी, जुलाई 16 -- Motihari News: हरसिद्धि। हरसिद्धि प्रखंड के दो गांवों के अतिक्रमणकारियों पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर चला अतिक्रमण मुक्त किया गया। पहला बुलडोजर सोनबरसा पंचायत के चूड़िहारी टोला के सिराजुल मियां पर चला जिनका फूस का घर बुलडोजर से तोड़ कर रास्ते को अतिक्रमणमुक्त किया गया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: पवैय में अतिक्रमण हटाने की तैयारीअतिक्रमण हटाने के आदेश सीओ अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि ददन यादव के आवेदन पर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरेराज के आदेश के आलोक में सिराजुल मियां का घर हटाया गया। दूसरी ओर बैरिया डीह पंचायत के वार्ड नम्बर एक में भी उन्हीं के आदेश पर अशोक पासवान, संतोष पासवान सहित चार लोगों के घर को तोड़कर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश प्राप्त हुआ है। दारोगा अंकित कुमार के अलावे जिला से आयी पुल...