Motihari News: अज्ञात वाहन की ठोकर से 28 वर्षीय युवक की हुई मौत
मोतिहारी, नवम्बर 28 -- Motihari News: मेहसी। एनएच 27 पर थाना क्षेत्र के हरपुरनाग गांव के पास झिलमिल होटल के निकट रोड पार करने के क्रम में अज्ञात वाहन की ठोकर से 28 वर्षीय युवक दिनेश राम की मौत घटना स्थल पर हो गयी। घटना शुक्रवार की है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिनेश राम थाना क्षेत्र के रंगरेज छपरा गांव निवासी राम चन्दर राम का पुत्र था। एक होटल से चाय पीकर घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत घटना स्थल पर हो गयी। घटना की सूचना मिलते स्थानीय घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्ज़ा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Pakur News: सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत पुष्टि थाना अध्यक्ष सानु गौरव ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.