मोतिहारी, अक्टूबर 11 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। शहर के छतौनी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान रविवार को एक युवक की मौत हो गई। मृतक कोटवा थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी विजय प्रसाद यादव का पुत्र विवेक कुमार (20) था। मौत की सूचना पर पहुंची छतौनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जाता है कि सड़क दुर्घटना में जख्मी होने के बाद आनन-फानन में विवेक कुमार को इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में शनिवार को भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...