मोतिहारी, अगस्त 24 -- Motihari News: पताही,निज संवाददाता। प्रखंड के देवापुर संगम घाट पर अंतिम सोमवारी को लेकर कांवरियों का जत्था रविवार देर शाम से पहुंचना शुरु हो गया है। सैकड़ों की संख्या में गाड़ियों से कांवरियां घाट पर पहुंचना शुरु हो गए हैं। कांवरिया घाट पर पहुंच जगह जगह अपना स्थान सुरक्षित कर खाना बना रहे हैं। कांवरियों ने बताया कि अंतिम सोमवारी को विभिन्न शिव मंदिरो में जल अर्पण करने के लिए बोझी को घाट पर पहुंचे हैं। अहले सुबह जल बोझी कर अपने अपने गांव को प्रस्थान करेंगे। विगत दिनों प्रथम सोमवारी को जलबोझी को आए कांवरियों के दो बच्चे के डूब जाने के बाद पकड़ीदयाल एसडीओ मंगला कुमारी व डीएसपी अभिषेक कुमार द्वारा घाट पर पुलिस प्रशासन की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हो सके। यह भी पढ़ें- Chandauli News: जयक...