मोतिहारी, अक्टूबर 26 -- Motihari News: मोतिहारी, एक संवाददाता। हंड्रेड्स बिहार सबजूनियर अंडर 13 व 15 बालक, बालिका बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन लुंबिनी भवन में हुआ। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी स्वर्ण प्रभात व नगर आयुक्त आशीष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला सचिव त्रिलोक कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में संपूर्ण बिहार से करीब 150 बालक व बालिकाएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। मौके पर बिहार बैडमिंटन सचिव केएन जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, त्रिलोक कुमार , सुजित कुमार गुप्ता, नितेश कश्यप, सरवर अली, अनिवेश कुमार आदि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...