नई दिल्ली, मई 4 -- बच्चा हो या जवान, जब भी कोई समस्या आती है, तो हर किसी की जुबान से सबसे पहला शब्द 'मां' ही निकलता है। मां ऐसा शब्द है जिसे सुनते ही मन में ममता, सुरक्षा और प्यार की भावना जाग उठती है। मां सिर्फ हमें जन्म देने वाली नहीं, बल्कि जीवन जीने का सही मतलब और संस्कार सिखाने वाली पहली गुरु होती है। मां का प्यार किसी भी शर्त या उम्मीद के बिना होता है। साल में एक बार आने वाला मदर्स डे मां को स्पेशल फील करवाने का एक खास मौका है। इस दिन हर बच्चा अपनी मां के प्यार के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहता है। इस साल मदर्स डे 10 मई को मनाया जाएगा और अगर आप भी अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए कुछ बेहतरीन शब्द खोज रहे हैं तो यहां देखिए मां पर लिखी गईं ऐसी कविताएं जो भले ही छोटी हैं लेकिन हर शब्द भावुक कर देने वाला है। यह भी पढ़ें- मा...