Moradabad News: 64 वर्षीय महिला मिली स्वाइन फ्लू संक्रमित, जिला अस्पताल में भर्ती
मुरादाबाद, सितम्बर 13 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सिविल लाइन क्षेत्र के अजीत नगर की निवासी 64 वर्षीय महिला में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई। उसे परिजनों की तरफ से आधी रात तीन बजे मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने मरीज की हालत को फिलहाल स्थिर बताया है। निजी अस्पताल से कराई गई जांच रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि संक्रमित महिला को परिजन रात तीन बजे लेकर पहुंचे और उसे एचवनएनवन वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बताया कि यह महिला निजी अस्पताल में भर्ती थी। वहां कराई गई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित महिला की हालत स्थिर है उसकी लगातार निगरानी की जा रही है।अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.