मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- Moradabad News: रस्तोगी सभा मुरादाबाद के 46वें वार्षिकोत्सव को पंचायत भवन मुरादाबाद में आयोजित किया जाएगा। रविवार को पूर्व प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन रस्तोगी धर्मशाला,मुफ्ती टोला,मुरादाबाद में आयोजित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के अंतर्गत नृत्य,गायन, वादन,गीत,गजल,चुटकुले,मोनो एक्टिंग,लघु नाटिका,फैंसी ड्रेस शो,स्वरचित कविता पाठ आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के संयोजक तरुण रस्तौगी रहे। संचालन तरुण रस्तोगी,रचित रस्तौगी,सचिन रस्तौगी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...