मुरादाबाद, अगस्त 31 -- Moradabad News: मथुरा से आई स्पेशल टीम लगातार बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने का कार्य कर रही है। इसके बावजूद बंदरों का आतंक लगातार कायम है। कुंदरकी में महिला की छत से गिरकर मौत भी हो चुकी है। इसी को लेकर मथुरा से ए स्पेशल टीम के द्वारा रामगंगा विहार, पीतल बस्ती, जामा मस्जिद, आदि इलाकों में अभियान चलाकर 34 बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की गई। सभी को वन विभाग की मदद से जंगल में छुड़वाया गया। अब तक करीब 600 से अधिक बंदर पकड़ कर जंगल भेजे जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...