मुरादाबाद, अक्टूबर 22 -- Moradabad News: सैनी धर्मशाला कांठ में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से सभा का आयोजन किया गया। यहां 28 को अगवानपुर में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आगमन को लेकर तैयारियों की रणनीति बनाई गई। बैठक में पदाधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष घनेन्द्र शर्मा ने करते हुए किसानों से एकजुट होकर महापंचायत में भाग लेने की अपील करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी हरदीप सिंह, धर्मपाल सैनी, ओमपाल सैनी, नौबत सिंह, रामबीर बिश्नोई, प्रदीप बिश्नोई, महेश...