मुरादाबाद, अक्टूबर 8 -- Moradabad News: बिलारी, संवाददाता। नगर में परंपरागत भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा 26 अक्टूबर को धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके लिए वाल्मीकि समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मोहल्ला कोरियान में हुई समाज की बैठक में शोभायात्रा कमेटी का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। समाज के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सहदेव ने कहा कि रामायण के रचयिता भगवान वाल्मीकि ने मानव जाति को जीवन जीने की राह दिखाई। उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। बैठक में राजेंद्र सहदेव, आजाद रत्नाकर और गजराम सिंह वाल्मीकि को संरक्षक, शिंभू नाथ वाल्मीकि को अध्यक्ष, बृजनंदन सफाई नायक को उपाध्यक्ष, सोनू रत्नाकर को महामंत्री, जीतू को मंत्री, अखिलेश कुमार को मेला प्रभारी, सागर को उपमेला प्रभारी और राजेश ...