Moradabad News: 22 वां सामूहिक रूद्राभिषेक का भव्य आयोजन, 251 जोडों ने लिया भाग
मुरादाबाद, अगस्त 16 -- Moradabad News: सावन माह के पावन पर्व पर राधा कृष्ण मंदिर दिल्ली रोड पर रुद्राभिषेक आयोजन समिति की ओर से 22 वां सामूहिक रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य यजमान पूनम सक्सेना व संजय सक्सेना रामगंगा विहार अपने परिवार सहित रहे। कार्यक्रम के मुख्य पुरोहित स्वामी देवनारायणचार्य महाराज एवं नरवर से पधारे आचार्य ने रुद्री का पाठ कर सब का मन मोह लिया। भक्तों ने हरिद्वार से आये गंगाजलअष्टगंघ चंदन, काशी की भस्म, रोली, चंदन, सिंदूर लाल, हर गुलाल, अबीर, बेलपत्र भांग, धतूरा, कनेर, पुष्प, आक, फूल, शमी पत्र, दूध, दही, शहद, घी, शक्कर पंचामृत आदि अनेकों प्रकार की वस्तुओं से भव्य रूप से अभिषेक कर भगवान शंकर को प्रसन्न कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की गई। यह भी पढ़ें- आर्ट ऑफ लिविंग ने किया भगवान शिव का रुद्राभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.