Moradabad News: 20 जुलाई तक फुटबॉल क्लबों का नवीनीकरण कराने के निर्देश
मुरादाबाद, जुलाई 12 -- Moradabad News: जिला फुटबॉल एसोसिएशन मुरादाबाद के महासचिव मोहम्मद नासिर कमाल ने मंडल के सभी पंजीकृत फुटबॉल क्लबों से अपने क्लबों का नवीनीकरण 20 जुलाई तक अनिवार्य रूप से कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि क्लबों के नवीनीकरण के बाद खिलाड़ियों का अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) में पंजीकरण कराया जाएगा, जिसमें समय लगता है। इसके बाद ही जिला फुटबॉल लीग का आयोजन कराया जा सकेगा। उन्होंने सभी क्लब सचिवों से पंजीकरण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, खिलाड़ियों के पंजीकरण पत्र और शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट जिला फुटबॉल एसोसिएशन मुरादाबाद के पक्ष में जमा करने को कहा है। इसके लिए सहायक सचिव आमिर मिर्जा और सुरेंद्रपाल सिंह से संपर्क किया जा सकता है। महासचिव ने मंडल के खिलाड़ियों से भी नियमित अभ्यास करने और पूरी एकाग्रता के साथ खेल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.