मुरादाबाद, अगस्त 31 -- Moradabad News: नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर नगर निगम आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चला रहा है। सोमवार सुबह शहर के अलग-अलग वार्डो से प्राप्त शिकायत के आधार पर 18 आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की गई। सभी को एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेजा गया। नसबंदी के बाद सभी को तीन से चार दिनों तक डॉक्टरों की देखरेख में रखा जाएगा। इसके बाद सभी को उस स्थान पर छोड़ा जाएगा जहां से उनको पकड़ा गया था। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जिन इलाकों में आवारा कुत्तों को लेकर कोई प्रॉब्लम है तो वह निगम के कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज कर सकता है। टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...