मुरादाबाद, सितम्बर 16 -- Moradabad News: उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर कर्मचारियों ने लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चले धरने में मुरादाबाद क्षेत्र के विभिन्न डिपो और कार्यालयों से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। धरने की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी चंद्रभान सिंह ने की, जबकि संचालन रामेश्वर दयाल भारती ने किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रोडवेज कर्मचारी सात सूत्रीय मांगों को लेकर 18 सितंबर को देंगे धरनामांगपत्र पढ़ा गया क्षेत्रीय मंत्री अरुण कुमार सिंह ने संघ का 17 सूत्रीय मांगपत्र कर्मचारियों के समक्ष पढ़कर सुनाया। उन्होंने संविदा कर्मचारियों के लिए नियमावली लागू करने, संविदा एवं आईटीआई कार्मिकों को प्र...