मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: जल संरक्षण के लिए जिले में 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत सात दिवसीय सघन जल संरक्षण व जन जागरूकता अभियान चलेगा। डीएम राजेन्द्र पैंसिया ने बताया कि इस वर्ष भूजल सप्ताह का आयोजन जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प थीम पर होगा। अभियान के तहत प्रत्येक स्तर पर जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने, जल स्रोतों के संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जाएगा। विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, स्वयंसेवी संस्थाओं से लेकर आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे जल संरक्षण का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके। यह भी पढ़ें- जल-जीवन-हरियाली दिवस पर स्कूलों में जल संरक्षण का दिया गया संदेश अभियान के तहत 16-17 जुलाई को ग्र...