Moradabad News: 15 वर्षों से बंद चकमार्ग और नाली का अतिक्रमण हटवाकर कराया कब्जामुक्त
मुरादाबाद, जुलाई 24 -- Moradabad News: एसडीएम के निर्देशन में शुक्रवार को तहसीलदार एवं सहायक चकबंदी अधिकारी की उपस्थिति में राजस्व विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने ग्राम सिढावली में चकमार्ग गाटा संख्या 2/4 तथा नाली गाटा संख्या 2/5 पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को हटाकर कब्जा मुक्त कराया। राजस्व अधिकारियों के अनुसार इस चकमार्ग एवं नाली पिछले लगभग 15 वर्षों से अवरुद्ध थे, जिससे ग्रामीणों को आवागमन और जल निकासी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाकर चकमार्ग और नाली को पुनः खुलवाया गया। अभियान के दौरान राजस्व निरीक्षक संजय कुमार, लेखपाल हिमांशी, नौशाद अहमद, मनोज चौहान तथा सचिन कुमार सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। पूरी कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.