मुरादाबाद, सितम्बर 21 -- Moradabad News: दिव्यांग बच्चों की सहायता के लिए समग्र शिक्षा मुरादाबाद, एलिम्को, कानपुर और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। बीआरसी कांठ, विकास खंड छजलैट में मेजरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 123 दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण एवं मापन किया। बच्चों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के आधार पर 201 सहायक उपकरण एवं उपस्कर और तीन कृत्रिम अंग स्वीकृत किए। इसके साथ ही जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 45 दिव्यांग बच्चों को लाभांवित किया जाएगा, जिनके लिए 72 सहायक उपकरण, उपस्कर स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार कुल 123 दिव्यांग बच्चों के लिए लगभग 201 सहायक उपकरण, उपस्कर और तीन कृत्रिम अंग स्वीकृत किए हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दिव्यांगजनों को जरूरत के अनुसार निःशुल्क उपकरण मिलेंगे शिविर का...