Moradabad News: 'सेवा के रंग' रंगोली में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, सामाजिक एकता का संदेश
मुरादाबाद, अक्टूबर 7 -- Moradabad News: मुरादाबाद। शासन द्वारा संचालित 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत बुधवार को पीएमएस पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय 'सेवा के रंग-रंगोली' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज की करीब 40 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से सामाजिक एकता, सेवा, स्वच्छता और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया। प्राचार्या प्रो. चारू मेहरोत्रा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में रोवर्स-रेंजर्स अधिकारी प्रो. एकता भाटिया, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता अग्रवाल एवं शिवानी गुप्ता तथा प्रवक्ता शिवि व्यास के सहयोग से छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई। यह भी पढ़ें- रंगोली में साकार किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.