मुरादाबाद, अगस्त 30 -- Moradabad News: बिलारी। नगर स्थित आवास पर नगर पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' का 137वां संस्करण का लाइव प्रसारण देखा। रविवार को पालिकाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने से जुड़ी जनभावनाओं, विचारों और उपलब्धियों का जीवंत संगम है। प्रधानमंत्री जी के विचार समाज में सकारात्मकता, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। सभासद समित गुप्ता, सभासद दिनेश प्रजापति , सभासद ग्रीश बाबू , सभासद प्रवेश प्रजापति , सभासद तहजीव आलम , धर्मेंद्र गांधी , डॉ० मदन बंसल पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा, डॉ० एसपी कंडेरा, डॉ.अनेक पाल सिंह ,...