मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- दिवाली पर पटाखा बाजार में उमड़ी भीड़ Moradabad News: दिवाली पर पटाखे का बाजार गुलजार है। शहर के बुद्धि विहार, श्री राम चौक और पॉलिटेक्निक ग्राउंड समेत अन्य स्थानों पर पटाखे की दुकानों पर खरीदारी का शनिवार की सुबह से शुरू हुआ सिलसिला देर रात तक जारी रहा। ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों से लेकर बड़ों को बाजारों में रंग-बिरंगे और आकर्षक पटाखों ने अपनी ओर खींचा। खास बात यह रही कि इस बार पारंपरिक पटाखों के साथ नए डिजाइन और आकर्षक नाम वाले पटाखों का भी खासा क्रेज नजर आया। पटाखा दुकानदार मनोज, मोनू सैनी, सरवन बाबू, संदीप सैनी, दीपक कुमार, टिंकू और विशाल कहते हैं कि बच्चों से लेकर बड़े तक अतिशबाजी की खरीदारी के लिए आ रहे हैं। कहा कि जिस तरह से लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह है और बिक्री हो रही है उससे हम लोगों को उम्मीद ...