मुरादाबाद, अक्टूबर 18 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र में नए बाईपास पर चामुंडा मंदिर वाले रास्ते के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा 14 अक्तूबर की रात हुआ था। गंभीर हालत में महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां 16 अक्तूबर की सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के खेलिया गांव निवासी दिनेश कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 42 वर्षीय बहन विजय शर्मा पत्नी रमेश चंद्र शर्मा बसंत विहार कॉलोनी गली नंबर सात शाहपुर तिगरी में रहती थीं। 14 अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने बेटे के मित्र मोहित निवासी गत्यानी थाना अहमदगढ़ जिला बुलंदशहर के साथ मोटर...