मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: मुरादाबाद-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाकबड़ा में ख्वाजा पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वृद्ध ख्वाजा पेट्रोल पंप के सामने से हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Pakur News: सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पहुं...