Moradabad News: हसल 5 के रैपर पर्व का बिलारी आगमन पर जोरदार स्वागत
मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: नगर में डाक बंगले के निकट स्थित सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर गुरुवार को हसल 5 के रैपर पर्व शर्मा के बिलारी आगमन पर स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने पर्व शर्मा पर पुष्प वर्षा कर और फूलों की माला पहनाई। इसके अलावा बिलारी के झंडा चौक से लेकर ब्रज गोपी भवन तक पर्व शर्मा का रोड शो निकाला गया। इस बीच अनेकों स्थान पर उनका स्वागत सम्मान किया गया, अनेकों स्थान पर पुष्प वर्षा की गई। लोग ऑटोग्राफ लेने के लिए अपनी अपनी डायरी लेकर पहुंचे। ब्रज गोपी भवन में पर्व ने शो का प्रदर्शन किया। भारी तादाद में लोगों का उत्साह देखने को मिला। सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने भी पर्व शर्मा को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने बताया कि पर्व उनके म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.