मुरादाबाद, अगस्त 7 -- Moradabad News: वैदिक सत्संग गांधीनगर में शुक्रवार को हवन संगठन की महिलाओं ने हरियाली तीज के उपलक्ष में यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान गीता सिंघल व संतोष गुप्ता रहीं। इस मौके पर संरक्षक सुदेश आर्य ने वैदिक प्रश्नोत्तरी व सरप्राइज गेम आयोजित कराए। प्रतियोगिता में विजेता और अन्य को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी ने बरखा बहार आ गई छम-छम, घिर घिर आई रे बदरिया काली-काली, सावन झूले आदि के गीत मल्हार गाकर समां बांध दिया। तीज लक्ष्मी और आकर्षक तीज परिधान का चुनाव हुआ। इस अवसर पर वसुधा रस्तोगी, बीना अग्रवाल, ऋचा दिलीप, शीनू, पूनम कत्याल, मीरा श्रोडिय, रश्मि, रेणु ग्रोवर, सुषमा श्रीधर, निधि , मृदुला, रमा, अनिता सुधा आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- तीज की किटी पार्टी होगी सुपरहिट, शामिल कर लीजिए ये 8...