Moradabad News: हरियाली तीज समारोह में महिलाओं ने मचाया धमाल
मुरादाबाद, अगस्त 17 -- Moradabad News: रोटरी क्लब ऑफ मुरादाबाद फ्रेंड्स की ओर से सोमवार को हरियाली तीज के अवसर पर मिगलानी सेलिब्रेशन में भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें आस्था जैन को तीज क्वीन चुना गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में नीति अग्रवाल, एकता अग्रवाल, अमीषा अग्रवाल, गरिमा अग्रवाल, कविता अग्रवाल एवं मेघा सुनेजा ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अतुल एवं शशि अग्रवाल, अर्चना एवं सुशील साहू, दीक्षा एवं राहुल अग्रवाल तथा रमा एवं अमित अग्रवाल की कपल डांस प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का सफल संयोजन सिल्की गुप्ता व शिवांगी अग्रवाल ने किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: रोटरी क्लब एक्सिस में गुरप्रीत-रवनीत चुने गए तीज कपल क्लब अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.