मुरादाबाद, अगस्त 16 -- Moradabad News: लाइनपार रामलीला मैदान में हनुमान सेवा दल की ओर से तीजोत्सव मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार के साथ तीज का पर्व उत्साह और उमंग से मनाया। महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य, खेल और मनोरंजक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक संस्कृति के साथ आधुनिक अंदाज का भी खूबसूरत मेल दिखाया। हरे रंग के परिधानों, मेहंदी और आकर्षक श्रृंगार में सजी महिलाओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कहीं तीज क्वीन प्रतियोगिता हुई तो कहीं नृत्य और गेम्स के जरिए महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रमों में महिलाओं की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और आपसी एकजुटता खास आकर्षण का केंद्र रही। यह भी पढ़ें- Moradabad News: तीज के रंग में सजा शहर, महिलाओं ने दिखाया हुनर और...