मुरादाबाद, अक्टूबर 27 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सर्व प्रयास रसोई ट्रस्ट ने बुद्धि विहार स्थित हनुमान वाटिका में सुंदरकांड का पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया। सुंदरकांड का पाठ भजन गायक राजकुमार गोस्वामी ने किया। इन्होंने भजनों की प्रस्तुति कर सभी को आकर्षित भी किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल रहे। अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि वह यहां पिछले 48 सप्ताह से यहां सुंदराकांड का पाठ कर रहे हैं। 11 मंगलवार के बाद भंडारा भी किया जाता है। इसी क्रम में आज मंगलवार को भी सुंदरकांड के बाद भंडारा किया गया। खास बात यह रही कि आज कार्तिक मास का प्रथम मंगलवार भी रहा। सुनील कुमार शर्मा, हृदयेश सिंह, सुनील शर्मा, उदयभान सिंह, संजीव शर्मा, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना,शरद माथुर, विवेक पांडे,दीपक गुप्ता, सुधांशु कौशिक, जूही माथुर, शालिनी शर्मा, अंजू पांडे ...