मुरादाबाद, अगस्त 28 -- Moradabad News: डिलारी। थाना क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर निवासी जॉनी कुमार (24) की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अनीश अहमद निवासी बुढ़नपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या पैसे के लेन-देन के विवाद में की गई थी। जॉनी कुमार पुत्र ओमप्रकाश वाल्मीकि करीब एक सप्ताह से लापता था। परिजनों ने 17 अगस्त को डिलारी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 18 अगस्त को ठाकुरद्वारा क्षेत्र के रामूवाला गणेश के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिला था। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बाद में पुलिस ने शव मिलने की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद उन्होंने शव की पहचान कर अंतिम संस्कार कर दिया।थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र कुमार ने बताया कि जॉनी की हत्या के मामले मे...