Moradabad News: हज़रत गुल शाह मियां का सालाना उर्स शुरू, सांसद ने चढ़ाई चादर
मुरादाबाद, सितम्बर 6 -- Moradabad News: शहर के जीआईसी चौराहा स्थित किले वाली मस्जिद की दरगाह हजरत गुल शाह मियां का सालाना उर्स मुबारक शुरू हो गया। उर्स मुबारक के पहले दिन सांसद रुचि वीरा दरगाह शरीफ पहुंचीं। उन्होंने दरगाह पर गुलपोशी की और मुल्क में अमन खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। इस मौके पर दरगाह की खादिमा फरजाना कादरी ने सांसद रुचि वीरा सहित खुशनूद खान, शाने अली शानू, मोहम्मद नईम और सलामत जान को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में हारुन पाशा, चौधरी इलियास खान, वदूद खान, शारिक कुरैशी, मास्टर रईस अहमद, मोहम्मद फहीम एडवोकेट, कमर परवेज, फाजिल मलिक, मोहम्मद नूह उर्फ शेरू, तारिक आफताब बॉबी समेत अन्य लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.