मुरादाबाद, जुलाई 18 -- Moradabad News: एक ही दिन में एक बच्चे सहित स्विमिंग पूल में दो मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। एसडीएम ने तहसीलदार एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ शनिवार को तहसील क्षेत्र में संचालित तीन स्विमिंग पूल का आकस्मिक निरीक्षण कर गहनता से जांच पड़ताल की। मानक के अनुसार अनुमति पत्र नहीं पाए जाने पर एसडीएम ने तीन स्विमिंग पूल सील कर दिए हैं। छह जुलाई को नगर के मोहल्ला फकीरगंज निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र पुरन 38 वर्ष शराब के नशे में आई के वाटर पार्क में अपने मित्र के साथ नहाने गये, जहां उसकी संदिग्ध अवस्था में नहाने के दौरान मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की स्वाभाविक मौत बताई जा रही है। गुरुवार को ही ऊमरी कलां के मोहल्ला फरीद गंज निवासी बालक अनवार की अमरोहा रोड पर स्थित एक स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई थी। ए...